युवक को जिन्दा खाने वाला वाला तेंदुआ पिंजरे में हुआ कैद

      श्री अवध डाटकाम     9839627223

रिपोर्ट - मिथिलेश जायसवाल 

बहराइच :-- कतर्नियाघाट वन्य जीव  प्रभाग क्षेत्र के रेंज ककरहा के अंतर्गत महबूबनगर में सोमवार रात को राम सिंह 32 वर्ष घर के बरामदे में सो रहे थे तभी तेंदुआ घर में घुसकर उठाकर ले गया और झाड़ी में रखकर निवाला बनाया था। जिसका आधा खाया हुआ शव मंगलवार को बरामद हुआ था। ग्रामीणों ने वन विभाग के प्रति आक्रोश जताया था तथा पिंजरा लगाकर तेंदुआ पकड़ने की मांग की थी। वन विभाग ने तत्काल पिंजरा लगाकर निगरानी शुरू कर दी बुधवार तड़के 5 बजे तेंदुआ दोबारा हमला करने की फिराक में आया और बकरी के शिकार के लालच में पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुआ पकड़े जाने के बाद वन विभाग ने पिंजरे को कब्जे में ले लिया। तेंदुआ पकड़े जाने के बाद वन विभाग ने  जहां राहत की सांस ली वहीं ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में अभी कई और तेंदुए सक्रिय हैं जिन्हें पकड़ने की जरूरत है। प्रभागीय वनाधिकारी अपूर्व दीक्षित ने बताया कि तेंदुआ नर है और उसकी उम्र लगभग 5 से 6 वर्ष है वजन 50 किलो है ।उन्होंने बताया कि ग्रामीण सतर्क रहें रात में बाहर न सोएं , सुबह शाम बच्चों को बाहर निकलने ना दें ,खेत जाएं तो समूह में जाएं। उन्होंने कहा कि जागरूकता बहुत जरूरी है। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में अभी भी वन क्षेत्राधिकारी केके सिंह, डिप्टी रेंजर सत्य प्रकाश वर्मा के नेतृत्व में वन विभाग की टीम निगरानी के लिए लगाई गई है ।

Post a Comment

0 Comments