निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 75 लोगों का हुआ परीक्षण


        श्री अवध डाटकाम      9839627223

रिपोर्ट - मिथिलेश जायसवाल 

 

बहराइच :- जिले में मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र अंतर्गत मटेही कला में समाजवादी पार्टी की नेत्री व बलहा विधानसभा क्षेत्र से संभावित प्रत्याशी ललिता हरेंद्र पासवान के नेतृत्व में सीतापुर आई हॉस्पिटल के सहयोग से निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया।इस शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को उनके गांव के आसपास ही बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना था।शिविर में आसपास के अनेक गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष अपनी आंखों की जांच कराने पहुंचे।

विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा लोगों की आंखों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों की पहचान कर उनके निःशुल्क ऑपरेशन की व्यवस्था भी की गई। इस पहल से उन गरीब और जरूरतमंद परिवारों को विशेष राहत मिली, जिनके लिए महंगे इलाज का खर्च उठाना कठिन होता है।शिविर को सफल बनाने में आसपास के गांवों के लोगों ने भी भरपूर सहयोग और सहभागिता रही।

शिविर में 75 लोगों की जांच की गई और 10 लोगों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। सपा नेत्री ललिता पासवान ने बताया कि सीतापुर आई हॉस्पिटल के द्वारा लगाए गए कैंप में जरूरतमंदों को उनके घर के आसपास ही चिकित्सीय लाभ प्राप्त हुआ उन्होंने कहा कि जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास कर रही हूं। इस मौके पर डॉक्टर अन्नू यादव, सरिता, वैभव, सरफराज, करन, शाहनवाज अहमद आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments