श्री अवध डाटकाम 9839627223
रिपोर्ट - मिथिलेश जायसवाल
बहराइच। :- जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में यातायात व पुलिस विभाग द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नियम विरुद्ध चलने वाले 556 वाहनों का चालान किया गया जुर्माने के तौर पर आठ लाख रुपए से अधिक का ऑनलाइन चालान किया गया। यातायात प्रभारी राम प्रकाश ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बस चार पहिया वाहन तिपहिया दोपहिया वाहनों की गहन जांच की जा रही है। लापरवाही बरतने तथा नियमों को तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। यह अभियान लगातार चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि नियमों का पालन करते हुए वाहनों को चलाएं ।

0 Comments