सुजानगंज में सड़कों पर हो रहे जल भराव से नाराज़ ग्रामीणों ने सड़क पर रोपें धान

       श्री अवध डाटकाम   9839627223

सुजानगंज/जौनपुर :- स्थानीय क्षेत्र के कुतुबपुर गांव से होकर गुजरने वाली छिमियां - हरिपुर सम्पर्क मार्ग पर बने गड्ढे में हुए जल भराव से नाराज़ ग्रामीणों ने रविवार को सड़क पर धान रोप कर विरोध प्रदर्शन किए। इस दौरान ग्रामीणों ने वर्तमान जन प्रतिनिधियों की जमकर आलोचना करते हुए कहा इस समस्या से सब को अवगत कराया गया। ग्रामीणों ने कहा कि इस सड़क की मरम्मत को लेकर उन्होंने की बार जनप्रतिनिधियों के कार्यालय पर जा जा कर प्रार्थना पत्र देकर थक गए हैं लेकिन परिणाम शून्य है वहीं ग्रामीण डा विजय चौबे व बृजेश विश्वकर्मा ने बताया कि आए दिन इस सड़क पर हुए गड्ढे में भरे पानी के कारण आने जाने वाले राहगीर गाड़ियों से गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं लेकिन कोई सुध लेने वाला नहीं है। जानकारी अनुसार इस सड़क का मरम्मत कार्य कार्य जिला पंचायत निधि से 5 वर्ष पहले कराया गया था इसके बाद वर्तमान में इस सड़क की स्थिति अत्यंत ही जर्जर हो चुकी है । इस संदर्भ मैं पूछे जाने पर जिला पंचायत सदस्य अनीता यादव ने बताएं कि हमारे द्वारा कई बार इस सड़क को बनवाने के लिए पत्र लिखा जा चुका है परंतु ऊपर से स्वीकृति नहीं मिल रही है। विरोध प्रदर्शन में हीरालाल यादव, अवधेश यादव, राजकुमार चौबे, सनी गौड, सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments