तस्करी कर नेपाल जा रही यूरिया को वाहन सहित एसएसबी ने किया जब्त

श्री अवध डाटकाम     9839627223

रिपोर्ट - मिथिलेश जायसवाल 

 बहराइच :--  जिले में धान रोपाई का सीजन खत्म हो गया है अब धान की फसलों में किसान यूरिया लगा रहे हैं लेकिन भारतीय यूरिया की तस्करी नेपाल में जोरों पर हो रही है इसका जीता जागता प्रमाण यह है कि सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने भारत नेपाल सीमा क्षेत्र से एक टेंपो यूरिया की खेप पड़कर कस्टम के हवाले कर दिया। भारत नेपाल सीमा क्षेत्र के तहसील मिहींपुरवा क्षेत्र अंतर्गत एसएसबी 59 वीं वाहिनी की सीमा चौकी लौकाही के जवानों द्वारा भारत नेपाल सीमा क्षेत्र में गस्ती के दौरान उर्वरक से लदा एक सीएनजी ऑटो टेंपो नेपाल सीमा क्षेत्र की ओर आता दिखाई दिया जिसे जवानों ने रोक कर कागजात मांगा लेकिन वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर जवानों ने उच्च अधिकारियों के निर्देश के बाद टेंपो व 20 बोरी यूरिया को मिहींपुरवा कस्टम के हवाले कर दिया। आपको बताते चलें कि जनपद के किसान यूरिया खाद के लिए दर-दर भटक रहे हैं उन्हें दोगुनी से अधिक दामों पर यूरिया खरीदनी पड़ रही है वहीं तस्कर इसका लाभ उठाकर नेपाल को महंगे दामों में बेचकर माला माल हो रहे हैं। इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी डॉक्टर सूबेदार यादव ने बताया कि यूरिया पकड़े जाने की हमें कोई सूचना एसएसबी व कस्टम द्वारा नहीं दी गई है अब जानकारी मिली है जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments