सड़क दुर्घटना के बाद बिखरे ढाई लाख रुपये को पुलिस ने लौटाए, लोगों ने की सराहना

      श्री अवध डाटकाम   9839627223

रिपोर्ट - मिथिलेश जायसवाल 

 बहराइच :- जिले में सड़क दुर्घटना में बिखरे हुए पैसों को ईमानदारी से वापस कर मोतीपुर पुलिस ने सराहनीय कार्य किया है जिसकी लोग जमकर सराहना कर रहे हैं।मोतीपुर पुलिस ने ईमानदारी और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सड़क दुर्घटना के दौरान बिखरी करीब 2.50 लाख रुपये की नकदी उसके वास्तविक मालिक को सकुशल वापस कर दी। पुलिस के इस सराहनीय कार्य की क्षेत्रभर में प्रशंसा हो रही है।थाना मोतीपुर क्षेत्र के उर्रा बाजार निवासी संदीप कुमार (32) पुत्र अर्जुन लाल रविवार को नानपारा मंडी में कृषि उपज (केला) बेचकर तथा पूर्व की बकाया धनराशि सहित कुल 2.50 लाख रुपये लेकर पिकअप से वापस लौट रहे थे। रास्ते में चौकी जालिमनगर क्षेत्र के खैरापुरवा के पास बहराइच-लखीमपुर मुख्य मार्ग पर उनकी पिकअप की मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई।

दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान संदीप कुमार के साथ मौजूद उनके नाना छत्रपाल मौर्य पुत्र सूरत प्रसाद, निवासी गुलरीपुरवा, थाना निघासन, जनपद लखीमपुर खीरी के पास रखी 2.50 लाख रुपये की नकदी घटनास्थल के आसपास गिर गई सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी जालिमनगर बेचू प्रसाद गोंड़ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मोतीपुर भेजवाया और यातायात व्यवस्था सुचारु कराई। इसी दौरान पुलिस को घटनास्थल से नकदी बरामद हुई। आवश्यक सत्यापन के बाद पूरी धनराशि उसके वास्तविक स्वामी को सकुशल सुपुर्द कर दी गई। पुलिस की इस ईमानदार कार्यशैली से पीड़ित परिवार ने राहत की सांस ली और मोतीपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया। क्षेत्रीय लोगों ने भी पुलिस के इस सराहनीय कार्य की  प्रशंसा की।

इस दौरान चौकी प्रभारी बेचू प्रसाद गोंड़, मुख्य आरक्षी रजनीश कुमार, विजय यादव, श्यामसुंदर, राजेश गिरी, आरक्षी विकास गोंड़, अभिषेक कुमार मौर्य, आलोक सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments