ट्रक व बाइक की जोरदार टक्कर में दो की मौत एक घायल

श्री अवध डाटकाम    9839627223

नानपारा/बहराइच :- स्थानीय क्षेत्र के नानपारा बहराइच मुख्य मार्ग टोल प्लाजा श्रावस्ती किसान सहकारी चीनी मिल के पास सोमवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में मां और बेटी की मौत हो गई, जबकि हादसे में पति गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार नानपारा के चौक बाजार निवासी भोला 45 वर्ष अपनी पत्नी सुमित्रा 40 वर्ष और बेटी गहना 17 वर्ष के साथ मटेरा स्थित पांडवकालीन बाबा जंगली नाथ मंदिर में जलाभिषेक कर बाइक से घर वापस लौट रहे थे। सुबह करीब पांच बजे नानपारा टोल प्लाजा के पास पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। सुमित्रा की मौके पर ही मौत हो गई, वही गंभीर रूप से घायल बेटी गहना ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे में घायल भोला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments