श्री अवध डाटकाम 9839627223
गोंडा :-- जिला पंचायत सभागार में शुक्रवार को ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ (ओडीओपी) योजना के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जनपद की प्रसिद्ध कचौड़ी व इटियाथोक के दही बड़े के चयन से संबंधित जानकारी दी गई तथा उपस्थित लाभार्थियों को ओडीओपी योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान खादी ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारियों ने योजना के अंतर्गत उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने उत्पादों की बेहतर पैकेजिंग, हाइजीन के मानकों, गुणवत्ता नियंत्रण तथा स्वीकृत फूड कलर्स के सही उपयोग के संबंध में जानकारी दी। वहीं श्रम विभाग द्वारा श्रम कानूनों एवं श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में उद्यमी श्री भूपेंद्र आर्या एवं इटियाथोक के श्री कृपाशंकर शुक्ला ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यशाला में उपायुक्त उद्योग, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, सहायक खाद्य सुरक्षा अधिकारी, खाद्य सुरक्षा आयुक्त एवं बाट-माप विभाग के प्रतिनिधियों सहित अन्य उद्यमी सक्रिय रूप से शामिल हुए।
उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, गोंडा की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि कार्यशाला का उद्देश्य स्थानीय उत्पाद को प्रोत्साहित करने तथा उद्यमियों को योजना से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराना है।

0 Comments