रिपोर्ट - शमीम अहमद
मड़ियाहूं / जौनपुर :- मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के रामनगर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा रामनगर में शुक्रवार देर रात रामपति पटेल के पशुशाला पर अचानक एक कच्चे मकान की दीवार गिरने से पशु बांधने वाला घर और भूसा रखने वाला घर पूरी तरह गिर गया ।
बताया जाता है कि स्थानीय लोगों के अनुसार पीड़ित की गिरने वाली दीवारें ईंट से बनी थीं। दीवार गिरते ही उसमें लगे सीमेंट के करीब 20 पटरे भी पूरी तरह टूटकर क्षतिग्रस्त हो गए। कुशल रहा कि घटना के समय घर के अंदर कोई पशु मौजूद नहीं था। पीड़ित रामपति पटेल ने बताया कि पशुओं के लिए रखा भूसा और घर में रखे अन्य सामान पूरी तरह बर्बाद हो गए हैं। साथ ही चारों तरफ की दीवारें गिर जाने से उन्हें काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और राहत कार्य में जुट गए। पीड़ित परिवार ने प्रशासन, विभागीय अधिकारियों से मुआवजे और आर्थिक सहायता की मांग की है। ग्रामीणों ने मांग की है कि जर्जर मकानों के लिए सरकार उचित सहायता उपलब्ध कराए, ताकि बारिश में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

0 Comments