श्री अवध डाटकाम 9839627223
रिपोर्ट - प्रभात सिंह
बरसठी / जौनपुर :-- स्थानीय थाना क्षेत्र के चक मलाई गांव स्थित गो आश्रय स्थल में गुरुवार रात चोर टीनशेड हटाकर अंदर घुस गए। चोर सीसीटीवी कैमरा, डीवीआर, इनवर्टर, बैटरी, एलईडी टीवी और स्टेबलाइजर समेत अन्य सामान उठा ले गए। शुक्रवार सुबह गो आश्रय स्थल पहुंचे रमेश गौतम ने सामान गायब देखा तो ग्राम प्रधान चमेला देवी को जानकारी दी। प्रधान ने पुलिस को सूचना देने के साथ तहरीर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच की। इस संबंध में थाना प्रभारी जय प्रकाश यादव ने बताया कि गो आश्रय स्थल में चोरी की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

0 Comments