बरसठी /जौनपुर :-- क्षेत्र के खोइरी ग्राम पंचायत स्थित मौर्य बस्ती में करीब 15 दिन से जले 10 केवीए के ट्रांसफार्मर के कारण दो दर्जन परिवारों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित थी। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से शिकायत करने के साथ ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कराई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका।बुधवार को भाजपा युवा मंडल अध्यक्ष विशाल शुक्ला को इसकी जानकारी हुई। उन्होंने मामले से मछली शहर के पूर्व सांसद बीपी सरोज को अवगत कराया। पूर्व सांसद ने तत्काल मामले को संज्ञान में लेते हुए विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों से बात की। इसके बाद विभाग ने सूचना के 24 घंटे के भीतर जला ट्रांसफार्मर बदलवा दिया। नया ट्रांसफार्मर लगने के बाद बस्ती में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई। करीब दो सप्ताह से बिजली संकट झेल रहे ग्रामीणों को राहत मिलने पर विनोद अकेला, अरविंद मौर्य, राजित राम शुक्ला, विशाल शुक्ला और कंकड़ सिंह समेत अन्य ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए पूर्व सांसद बीपी सरोज के प्रति आभार जताया है।

0 Comments