जौनपुर के अशोक सरोज ने कलात्मक रचना क्षेत्र में लहराया परचम

           ‌श्री अवध डाटकाम    9839627223

रिपोर्ट - कुलदीप विश्वकर्मा 

महराजगंज /जौनपुर :-- जौनपुर जिले के महराजगंज क्षेत्र के चारों गांव निवासी अशोक कुमार सरोज ने फिल्मी दुनिया में अपनी कलात्मक रचनाओं से अपना परचम लहराते एवं जिले का गौरव बढ़ाया है। 

बताते चले कि अशोक कुमार सरोज (DOP) ने उत्तर प्रदेश के बनारस में फाइन ऑफ आर्ट का कोर्स पूरा कर के मुंबई  महानगर के बॉलीवुड में एक अपनी नई पहचान बना लिया। इन्होंने बताया कि हम अपने परिवार मे शुरू से ही पेंटिंग की शौक रखते थे और जब इन्होंने फिल्मी दुनिया में प्रवेश किया तो उसके बाद उनके अंदर कलात्मक रचनाएं खुद-ब-खुद आई और इन्होंने सोचा कि कहीं ना कहीं कुछ कविताएं कुछ कहानियां कुछ ऐसे शब्दों का उपयोग करके एक नई किताबों को जन्म दिया जाए जिससे लोगों में एक नया संदेश जाए। 

जिसको देखते हुए अशोक कुमार सरोज ने करीब 70 से 75 कविताओं की रचना किया जिसमें पहले किताब हैं  बादल की रेत तथा दूसरी किताब हैं मुझे पढ़ो  । पेंटिंग की दुनिया में भी इनकी कई भूमिकाएं है  आज के समय में अशोक कुमार सरोज एक महान सिनेमाटोग्राफर के रूप में जाने जाते हैं । इन्होंने हिंदी भोजपुरी आदि कई फिल्मों में अपना कैमरामैन के रूप समय दिया और इनका स्वभाव बिल्कुल सरल और सहज है।  लोगों के प्रति सम्मान का भाव रखना समाजसेवी का रूप ले कर एक दूसरे को जागृत करने में इनकी अहम भूमिका रहती है इनकी कलाओं को लेकर के लोगों ने जितना प्रशंसा किया है वह उतना ही सराहनीय है। कुछ यूट्यूबर और वीडियोग्राफर के सामने गुरुवार को अशोक कुमार सरोज ने इंटरव्यू दिया जिसके दौरान उन्होंने अपनी जीवनी बताई कुछ ऐसी बातें बताएं जो दिल को छू जाने जैसी है उन्होंने कहा कि हम बचपन में एक गरीब परिवार से थे जिन्हें दो वक्त की रोटी भी नसीब नहीं हो पाती थी। बहुत ही कठोर परिश्रम करने से अपने कथक प्रयास के बल पर इन्होंने मुंबई के महानगर में बॉलीवुड के क्षेत्र में एक अलग पहचान बनाया। इस मौके पर गिरजा शंकर बिंद पत्रकार , कुलदीप विश्वकर्मा पत्रकार, जय हिंद बिंद पत्रकार सहित अन्य लोग रहे।

Post a Comment

0 Comments