श्री अवध डाटकाम 9839627223
चोरी का ट्राली और घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर बरामद
रिपोर्ट - रिपोर्ट दिलीप सिंह
गोंडा :-- जिले की इटियाथोक पुलिस ने ट्राली चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का ट्राली और घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर बरामद किया है।
मिली जानकारी के अनुसार बकठोरवा बाजार निवासी महेश कुमार चौरसिया का नया लाल रंग का चार पहिया ट्राला 27/28 जुलाई की रात दुकान के पास से चोरी हो गया था। 28 जुलाई की सुबह ट्राला गायब मिलने पर उन्होंने इटियाथोक थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने पंकज, रामू चौबे, जितेंद्र मिश्रा, अरविंद तिवारी और शेख अमान उल्लाह को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि पंकज और रामू चौबे ने ट्राला चोरी करने की योजना बनाई थी। दोनों ने ट्रैक्टर की व्यवस्था कर रात में ट्राली को बकठोरवा बाजार से खींचकर ले गए।
पुलिस के अनुसार, चोरी के ट्राली को पहले जितेंद्र मिश्रा को 70 हजार रुपये में बेचा गया। इसके बाद जितेंद्र ने उसे अरविंद तिवारी को 80 हजार रुपये में बेच दिया। अरविंद ने बाद में ट्राला शेख अमान उल्लाह को एक लाख 40 हजार रुपये में बेच दिया। पुलिस का कहना है कि शेख अमान उल्लाह को भी ट्राला चोरी का होने की जानकारी थी और वह उसे पेंट-पॉलिश कराकर अधिक कीमत में बेचने की तैयारी में था। पुलिस ने उम्मेदजोत स्थित बाबू ट्रेडर्स से चोरी का ट्राला बरामद कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में विशुनपुर बैरिया निवासी पंकज, डिहवा निवासी रामू चौबे, ठोरहंस निवासी जितेंद्र मिश्रा, मझवा निवासी अरविंद तिवारी और उम्मेदजोत निवासी शेख अमान उल्लाह शामिल हैं।
एसपी विनीत जायसवाल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार रजक के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी सदर अभिषेक दवाच्यॉ के नेतृत्व में इटियाथोक पुलिस ने कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है।

0 Comments