सिरकोनी में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

 

         श्री अवध डाटकाम   9839627223

जलालपुर/ जौनपुर :-- स्थानीय थाना क्षेत्र के कोडरी सिरकोनी रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार अनुज यादव (22 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय शंकर यादव निवासी रासीपुर , थाना जलालपुर जौनपुर मंगलवार को घर से साइकिल द्वारा सिरकोनी के शिवांश डिजिटल लाइब्रेरी पढ़ने जा रहा था कोडरी फाटक के साइकिल खड़ी करके रेलवे ट्रैक की तरफ लघु संका के लिए गया जहां ट्रेन की चपेट में आ कर बुरी तरह से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस एवं स्थानीय लोगों की अनुज को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है ।

Post a Comment

0 Comments