श्री अवध डाटकाम 9839627223
रिपोर्ट - मिथिलेश जायसवाल
बहराइच :-- संत रविदास ने छुआछूत ऊंच नीच भेदभाव को दूर कर समता मूलक समाज निर्माण का संदेश दिया। उक्त बातें रविवार को संत शिरोमणि रविदास जी जयंती पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित कलश यात्रा में क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सरोज सोनकर ने कहीं। कलश यात्रा कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत कतरनिया पुरवा के देवी मंदिर,अड़गोड़वा के दशहरा मेला मैदान ,उर्रा के अंबेडकर पार्क ,अमृतपुर पुरैना के देवी मंदिर में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बलहा विधायक श्रीमती सरोज सोनकर रहीं उन्होंने संत रविदास जी के बताए हुए रास्ते पर चलने का आह्वान करते हैं लोगों को उनके विचारों से अवगत कराया। इस मौके पर भाजपा नेत्री श्रीमती रंजना विश्वकर्मा,नामित सभासद गुड्डू लोधी,रामा दल मौर्य ,नरेश पासवान ,गुरमीत सिंह, रामवती गौतम ,सुनीता चौहान, मोतीलाल निषाद, संतोष सिंह ,शैलेंद्र साहनी, प्रधान वीरेंद्र गुप्ता ,प्रमोद आर्य सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

0 Comments