किसान ने यूरिया की फटी बोरी लेने से किया इंकार, संचालन के की मारपीट


श्री अवध डाटकाम    9839627223


रिपोर्ट - कुलदीप विश्वकर्मा

 महराजगंज / जौनपुर :-- क्षेत्र में तेजी बाजार थाना क्षेत्र के साधन सहकारी समिति हैदरपुर में यूरिया खाद खरीदने गए किसान ने फटी बोरी की यूरिया लेने से मना किया जिससे गुस्साए समिति संचालक ने किसान की पिटाई कर दी। किसान की शिकायत पर पुलिस आवश्यक कार्यवाही कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार उक्त क्षेत्र के शेखपुरा गाँव निवासी किसान 19 वर्षीय भारत विश्वकर्मा सोमवार हैदरपुर बाजार स्थित सहकारी गोदाम पर यूरिया खाद खरीदने गया था। गोदाम संचालक संतोष सिंह यूरिया खाद की फटी बोरी देने लगा । किसान ने फटी बोरी लेने से इंकार किया और बोला खाद रास्ते में गिर जाएंगी सही बोरी दीजिए । इससे गुस्साएं गोदाम संचालक गाली गलौज करते हुए गोदाम के अंदर लात घुसा से पिटाई करने लगा । और जान से मारने की धमकी भी दिया युवक से साथ खाद लेने गया दूसरा युवक वीडियो बना लिया । जिसके कारण उसे भी पीटने लगा ।  मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच बचाव किया । मामले में पुलिस पीड़ित युवक की तहरीर पर संतोष सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।इस संबंध में थानाध्यक्ष तेजी बाजार  सत्येंद्र भाई पटेल ने बताया पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Post a Comment

0 Comments