कुएं में मिला अधेड़ का शव, क्षेत्र में सनसनी

       श्री अवध डाटकाम   9839627223

जौनपुर :-- जिले के केराकत थाना क्षेत्र के बेहड़ा गांव के रग्घूपुर पुरवा में शनिवार को एक कुएं से अधेड़ का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई।

मिली जानकारी के अनुसार उक्त कुंए में ग्रामीणों ने शव देखा जिसकी खबर लगते ही वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान राकेश शुक्ला (45) पुत्र मानिक शुक्ला के रूप में हुई।  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सका हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments