श्री अवध डाटकाम 9839627223
रिपोर्ट - कुलदीप विश्वकर्मा
जौनपुर / बदलापुर :-- महराजगंज क्षेत्र वासियों की बहुप्रतीक्षित मांग को पूर्ण करते हुए आज ग्राम भगवानपुर में बाबूगंज विद्युत उपकेंद्र के निर्माण कार्य प्रारंभ किए जाने के लिए क्षेत्रीय विधायक द्वारा भूमिपूजन किया गया। 7 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से बाबूगंज में विद्युत सब स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। इस सब स्टेशन के निर्माण से बाभनपुर, बेसार, बनबीरपुर, भगवानपुर, बाबूगंज, शेखपुर खुटहनी, केठुआ , असरोपुर, फत्तूपुर, दूधीपुर, डालूपुर, मया, पहाड़पुर, राजापुर, केवटली, धनछुआ, भवानीगढ़, सराय पड़री, एकहुआ, मनिकापुर, मुँहकुचा, अंगराह, बहाउद्दीनपुर, लोहिंदा, बिझवट, बहोरिकपुर, आनापुर, सराय दुर्गादास, अहिरौली, राजा बाजार, बनकट, सराय परशुराम, सोनपुरा, कांसापुर, भोगीपुर कठार, जगापुर समेत 40 गांवो में सुचारु बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी। साथ ही भटपुरा में स्थित महराजगंज विद्युत केंद्र पर भार कम होगा।
इस मौके पर अधिशाषी अभियंता सिविल श्री अनिरुद्ध चौरसिया, अधिशाषी अभियंता (सेकंडरी वर्क्स) श्री नीरज पाण्डेय, पूर्व जिला महामंत्री श्री राजेश्वरी प्रसाद सिंह, मंडल अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री लवकुश सिंह, श्री बृजलाल शास्त्री, श्री उमा प्रताप सिंह, एसडीओ श्री दिनेश सिंह, श्री राम जनक यादव, श्री राज नारायण पटेल, श्री धीरज चतुर्वेदी, श्री संजय सिंह, श्री महेंद्र उपाध्याय, श्री सीटू उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

0 Comments