बी.कॉम. विद्यार्थियों के अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण हेतु BOAT के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर

         श्री अवध डाटकाम     9839627223

जौनपुर :-- जिले के रघुवीर स्वायत्तशासी महाविद्यालय, थलोई भिखारीपुर कला में आज शिक्षुता प्रशिक्षण बोर्ड, कानपुर (BOAT) के निदेशक श्री विवेक कुमार की उपस्थिति में महाविद्यालय के बी.कॉम. (AEDP) पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों के अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण के लिए समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर महाविद्यालय के निदेशक डॉ. विनय कुमार त्रिपाठी भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए BOAT के निदेशक श्री विवेक कुमार ने कहा कि महाविद्यालय में संचालित बी.कॉम. (AEDP) पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों को दो वर्ष का शैक्षणिक अध्ययन पूर्ण करने के पश्चात अंतिम वर्ष में अनिवार्य रूप से अप्रेंटिसशिप का अवसर मिलेगा। इससे विद्यार्थियों को उद्योगों में व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त होगा तथा उनके कौशल विकास और रोजगार की संभावनाओं को नई दिशा मिलेगी।

महाविद्यालय के निदेशक डॉ. विनय कुमार त्रिपाठी ने कहा कि यह समझौता विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे विद्यार्थियों को उद्योगों से जुड़कर व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा तथा वे रोजगारोन्मुख शिक्षा का लाभ उठा सकेंगे।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी श्री जितेंद्र कुमार सिंह, क्रिप्स के नोडल अधिकारी श्री चंद्रमणि तथा मिशिका सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

Post a Comment

0 Comments