श्री अवध डाटकाम 9839627223
सुजानगंज / जौनपुर :- स्थानीय थाना क्षेत्र के कोटिला गांव में मेड़बन्दी के दौरान सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस व राजस्व टीम पर पथराव के आरोप में पुलिस ने चार महिलाओं सहित छ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार जौनपुर भेज दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार राजस्व विभाग की टीम कोटिला गांव में मेड़बन्दी का कार्य करा रही थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने सरकारी कार्य में अवरोध उत्पन्न किया, हाथापाई का प्रयास किया और पुलिस तथा राजस्व कर्मियों पर पथराव कर दिया। सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची, स्थिति को नियंत्रित किया और छह आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान विजय प्रताप सिंह (36), दारा सिंह (45), मंजू सिंह (36), शोभावती देवी (40), ममता (40) और नीलम (50) के रूप में हुई है। ये सभी सुजानगंज थाना क्षेत्र के कोटिला गांव के निवासी हैं। क्षेत्रीय लेखपाल की लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई कर रही है।

0 Comments