श्री अवध डाटकाम 9839627223
जौनपुर/सुजानगंज :--स्थानीय क्षेत्र के बेर्रा गांव में संचालित जे आर पब्लिक स्कूल के परिसर में बुधवार को सरस्वती पूजन और श्रीसत्यनारायण व्रत कथा का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय परिवार की उपस्थिति में पं० सत्यनारायण द्विवेदी जी के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सरस्वती पूजन और श्रीसत्यनारायण व्रत कथा का श्रवण कराया गया। कथा श्रवण के मुख्य यजमान श्रीमती मनोरमा निषाद/ लाल चंद्र निषाद ने आस्था भाव से कथा का श्रवण किया। कथा श्रवण में टीचर्स और बच्चों के साथ साथ गांव की महिलाएं बच्चे और पुरुष भी मौजूद रहे। कथा के बाद हवन-यज्ञ और भगवान जगदीश जी की आरती उतारी गई। आरती के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया। उपस्थित लोगों ने माता सरस्वती से विद्यालय के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

0 Comments