बहन के यहां शादी में आए युवक की कुंए में गिरने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

 

             श्री अवध डाटकाम    9839627223

सुजानगंज/ जौनपुर :-- स्थानीय थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव में बहन के यहां शादी समारोह में शामिल होने आए एक युवक की कुंए में गिरने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को बाहर निकलवाकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार राजन सरोज पुत्र श्री राम सरोज निवासी ढकवापुर थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 20 वर्ष अपने बहनोई लालचंद सरोज पुत्र राम जियावन सरोज निवासी ग्राम सलारपुर थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर के घर दिनांक 23.06.2026 को शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था जो मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। दिनांक 24 जून को बारात आने के बाद रात्रि में अचानक गायब हो गया था। परिजनों द्वारा हरसंभव स्थान पर खोजने के बाद लाल चन्द ने तहरीर देकर सुजानगंज थाने में उसकी गुमशुदगी दिनांक 27/06/2026 को दर्ज कराई। आज ग्राम सलारपुर में मृतक का शव एक कुएं में मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस एवं फायर टीम ने शव को बाहर निकाला और पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।ग्रामीणों द्वारा रात में रास्ता भटकने से दुर्घटना वश गिरने की बात प्रकाश में आ रही है।

Post a Comment

0 Comments