पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव पर व्यापारियों से प्रयागराज पहुंचने का आह्वान

         श्री अवध डाटकाम   9839627223

रिपोर्ट - पंकज गुप्ता 

लंभुआ/ सुल्तानपुर :-- औद्योगिक विकास एवं निर्यात मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के प्रतिनिधि अभिजीत गुप्ता का रविवार को लंभुआ स्थित मदद अभियान वैश्य समाज उत्तर प्रदेश के जिला अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि के आवास पर आगमन हुआ। इस दौरान स्थानीय व्यापारियों एवं समाज के पदाधिकारियों ने उनका माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।

मुख्य अतिथि अभिजीत गुप्ता ने कहा कि 12 जुलाई 2010 को माननीय मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी पर आरडीएक्स से रिमोट नियंत्रित बम हमला हुआ था, जिसमें तीन लोगों की मृत्यु हो गई थी। उन्होंने बताया कि मंत्री जी भगवान भोलेनाथ की कृपा एवं जनसामान्य की प्रार्थनाओं से सात माह कोमा में रहने के बाद स्वस्थ होकर लौटे। इसी कारण प्रत्येक वर्ष 12 जुलाई को उनका जन्मदिन 'पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव' के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने सभी व्यापारियों से आगामी 12 जुलाई को प्रयागराज स्थित मनोकामना शिव मंदिर पहुंचकर पूजन-अर्चन एवं विशाल भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व विभिन्न जनपदों के बाजारों एवं शिवालयों में रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय जाप तथा विशेष पूजा-अर्चना कर मंत्री जी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की जाएगी।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि एवं जिला मीडिया प्रभारी अमित बरनवाल ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। वहीं अभिजीत गुप्ता ने भी राजकुमार अग्रहरि को माल्यार्पण कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष आशीष बरनवाल, जिला कोषाध्यक्ष सीताराम मोदनवाल, जिला सलाहकार विवेक बरनवाल, जिला संरक्षक सोमनाथ बरनवाल, भारती कांवरिया सेवा समिति के प्रदेश प्रबंधक संतोष कुमार अग्रहरी, संदीप अग्रहरि, राजेश कौशल, नीरज कौशल, चंद्रशेखर बरनवाल, गुड्डू बरनवाल, संतराम मोदनवाल, अनूप बरनवाल, हनुमान अग्रहरि सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments