सुजानगंज पुलिस ने एक मनचले व उसके सहयोगी को भेजा जेल

       श्री अवध डाटकाम    9839627223

 सुजानगंज / जनपद जौनपुर  :-- सुजानगंज पुलिस ने क्षेत्र के सरायभोगी गांव से महिलाओं के साथ अश्लील हरकत और फब्तियां करने के आरोप में एक मनचले व उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के मिश्रमऊ गांव निवासी धीरज गुप्ता पुत्र मातादीन गुप्ता ग्राम मिश्रमऊ ने दिनांक 04/07/2026 को थाना स्थानीय पर प्रार्थना देकर आरोप लगाया कि मैं फेरी करने गया हुआ था और मेरे गांव के बगल गांव सरायभोगी के अरमान अहमद पुत्र जहीर अहमद हमारी बेटी को देखकर अश्लील हरकत करता है  मना करने पर मुझे गाली गुप्ता देते हुए हमारे बेटे को जान से मारने की धमकी देता है व पूर्व में मारपीट कर चुका है। इसके इस कृत्य से मेरी पत्नी व बेटा बेटी सदमें में रहते हैं । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 236/2026 धारा 296/115(2)/352/351(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा आज दिनांक 05.07.2026 को आरोपी 1. अरमान अहमद पुत्र जमील अहमद उर्फ जहीर उम्र करीब 18 वर्ष निवासी सरायभोगी थाना सुजानगंज जौनपुर तथा उसके पक्ष के शान्ति भंग करने वाले 2.कैफ पुत्र जमाल अहमद उर्फ जहीर उम्र करीब 26 वर्ष निवासी सरायभोगी थाना सुजानगंज जौनपुर को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के लिए न्यायालय के समक्ष भेजा गया।



Post a Comment

0 Comments