श्री अवध डाटकाम 9839627223
उत्तर प्रदेश :- प्रदेश के मेरठ जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए यूपी के जांबाज दरोगा साहब 1993 बैच के प्रकाश चन्द को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार उक्त दरोगा साहब ने ठगी के एक मुकदमे से शिकायत कर्ता का नाम हटाने के लिए ₹ 2 लाख की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि मेरे भाई ने ठगी का एक दर्ज कराया था जिसकी विवेचना दरोगा प्रकाश चन्द कर रहे थे और मुझ पर अनावश्यक दबाव बना रहे थे।मुकदमे में सहूलियत देने के नाम पर दरोगा जी ने दो लाख रुपए रिश्वत मांगी थी। इसके बाद शिकायतकर्ता ने एंटी करप्शन टीम से संपर्क किया और एंटी करप्शन टीम की योजना के अनुसार दरोगा साहब को पहली किस्त के रूप में बीस हजार रुपए दिए। इसके बाद एंटी करप्शन टीम ने दरोगा जी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई में जुट गई।

0 Comments