श्री अवध डाटकाम 9839627223
सराय ख्वाजा/जौनपुर :-- जिले के सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर शंकरमंडी चुंगी से दहीदपुर नाला मार्ग के बीच हैदरपुर के पास तेज रफ्तार मिट्टी लदा ट्रैक्टर ने बाइक के पीछे जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें महिला की मौके पर मौत हो गई पुत्र बाल बाल बच गया ।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने ट्रैक्टर का रोक लिया जबकि चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मिट्टी लदा ट्रैक्टर थाने ले गई।
मिली जानकारी के अनुसार जमालपुर गांव निवासी यादवेंद्र मौर्या की पत्नी राजदेई 65 वर्ष अपने बेटे ज्ञान सिंह के साथ घर से जौनपुर दवा लेने जा रही थी कि शकरमंडी चुंगी दहीदपुर नाला मार्ग हैदरपुर के पास बिना रजिस्ट्रेशन मिट्टी लदा ट्रैक्टर पीछे से बाइक सवार को टक्कर मार दिया जिसमें मां राजदेई की ट्रैक्टर से कुचल कर मौके पर मौत हो गई।

0 Comments