खाद की दुकानों पर छापेमारी, एक का लाइसेंस निलंबित तीन को नोटिस

        श्री अवध डाटकाम   9839627223

बहराइच :-- जनपद में खाद तस्करी तथा ओवर रेटिंग में खाद की बिक्री के लिए लगातार लोगों की शिकायतें हो रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने खाद की दुकानों पर औचक निरीक्षण के निर्देश जिला कृषि अधिकारी को दिए। जिला कृषि अधिकारी डॉक्टर सूबेदार यादव ने जिले की कई दुकानों पर छापेमारी की जहां पर अनियमितता मिलने पर एक दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया वही तीन को नोटिस जारी किया है चार दुकानों से नमूने भरकर प्रयोगशाला भेजा है।

बुधवार को जिला  कृषि अधिकारी डॉ सुबेदार यादव द्वारा इटाहवा वनकसही नूरी चौराहा बाबागंज क्षेत्र में औचक निरीक्षण कर छापेमारी की गई । निरीक्षण के दौरान स्टॉक मे अनियमितता एवं स्टाक वितरण रजिस्टर अद्यतन न किए जाने के कारण गुप्ता खाद एवं बीज भंडार बनकसही का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। दुकान बंद करके भाग जाने के कारण चौरसिया खाद बीज भंडार, श्रीराम ट्रेडर्स, इटाहवा एवं कुमार खाद बीज भंडार नूरी चौराहा को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया  । संदिग्ध प्रतीत हो रही विभिन्न दुकानों से चार उर्वरक के नमूने ग्रहण करके प्रयोगशाला में जांच हेतु भेजा गया है ।

जिला कृषि अधिकारी द्वारा समस्त उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि सभी उर्वरक विक्रेता ई पाश मशीन से आधार कार्ड से खेतौनी को चेक करते हुए शासन द्वारा निर्धारित मूल्य पर उर्वरक की बिक्री करें । उर्वरक वितरण के साथ-साथ स्टॉक एवं वितरण रजिस्टर स्टॉक एवं उर्वरक खरीदने वाले का रिकॉर्ड प्रतिदिन  प्रतिदिन मेंटेन कर उर्वरक की बिक्री करें ।

जिला कृषि अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में उर्वरक की कमी नहीं होने दी जाएगी आज आज दिनांक 29 जुलाई को जनपद में 18987 मेट्रिक टन यूरिया, 3377 मेट्रिक टन डीएपी 6257 मैट्रिक टन एनपीके,15888 मेट्रिक टन सिंगल सुपर फास्फेट उपलब्ध है ।जनपद की सभी समितियों पर उर्वरक उपलब्ध करा दिया गया है । जिला कृषि अधिकारी डॉक्टर सूबेदार यादव ने बताया कि सभी दुकानदारों को नियमानुसार खाद बिक्री करने के निर्देश दिए गए हैं लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments