श्री अवध डाटकाम 9839627223
सुजानगंज/जौनपुर :-- स्थानीय थाना क्षेत्र पढ़ुआ मोड़ के पास बुधवार सुबह एक स्कूल वैन अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे एक शिक्षिका सहित लगभग दर्जन भर बच्चे घायल हो गए। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर रूप से घायल एक छात्र को प्रयागराज तथा एक छात्रा एवं शिक्षिका को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह बेलवार स्थित एस.एस. पब्लिक स्कूल की वैन बच्चों को लेकर स्कूल आ रही थी। पढ़ुआ मोड़ के पास चालक ने नियंत्रण खो दिया और वैन सड़क किनारे खंदक में पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वैन में 18-20 बच्चे सवार थे, हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने बच्चों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही मौके पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर रूप से घायल 5 वर्षीय अभी यादव पुत्र कल्लू यादव को प्रयागराज रेफर कर दिया तथा शिक्षिका संध्या यादव और छात्रा श्रेजा यादव पुत्री सचिन्द्र यादव उम्र 11 वर्ष को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वाहन की फिटनेस, परमिट और ओवरलोडिंग की पुष्टि होने पर स्कूल प्रबंधन और चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
घटना की जानकारी होते ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपजिलाधिकारी मछली शहर, परिवहन विभाग स्वास्थ्य विभाग सहित उच्च अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर घटन की जांच में जुट गए।

0 Comments