श्री अवध डाटकाम 9839627223
रिपोर्ट - विपिन मौर्य
मिहींपुरवा/ बहराइच। तहसील मिहींपुरवा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत गुलरा के मजरा भज्जापुरवा निवासी प्रकृति प्रेमी गौरैया संरक्षक मिथिलेश जायसवाल के जन्मदिन पर तहसील नानपारा क्षेत्र में स्थित श्री कृपाराम जन जागृति हाई स्कूल प्रांगण में पौधारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पीपल सहजन नीम आम जामुन अमरुद महुआ बड़हर गुलमोहर आदि के पौधे शामिल रहे। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक मनोज कुमार गुप्ता ने मिथिलेश द्वारा चलाए जा रहे पर्यावरण एवं गौरैया संरक्षण के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मिथिलेश दिव्यांगता के बावजूद भी समाज में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। वहीं समाजसेवी रुद्रप्रताप मिश्रा ने कहा कि दिव्यांग मिथिलेश समाज के लिए प्रेरणा स्रोत है। कार्यक्रम आयोजक मिथिलेश जायसवाल ने बताया कि मैं प्रत्येक वर्ष अपने जन्मदिन पर पौधारोपण करता हूं जिससे पर्यावरण हरा-भरा बना रहे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी यदि सभी लोग निभाएं तो हमारा पर्यावरण हरा-भरा बना रहेगा। आपको बताते चलें कि मिथिलेश जायसवाल दोनों पैरों से दिव्यांग है। दिव्यांगता के बावजूद मिथिलेश पर्यावरण गौरैया संरक्षण साहित्य सृजन आदि का कार्य बाखूबी कर रहे हैं। उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है साथ ही पड़ोसी देश नेपाल समेत तमाम संस्थाओं ने सम्मानित किया है। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक मनोज कुमार गुप्ता, समाजसेवी रुद्रप्रताप मिश्रा, समाज सेवी निलेश मिश्रा, राहुल वर्मा, विद्यालय के शिक्षक शिवा सोनी प्रमोद यादव, रामनिवास यादव, अमित, संदीप मुस्कान, स्नेहा, मनीषा, संजय सहित काफी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

0 Comments