श्री अवध डाटकाम 9839627223
सुजानगंज/ जौनपुर :-- स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम केठुआ में रविवार दोपहर दबंगों ने एक परिवार के घर जाकर महिलाओं पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हमले में एक महिला और उसकी गर्भवती बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। आरोपियों ने जाते-जाते पूरे परिवार को गोली से उड़ाने की धमकी भी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी पीड़िता सुमन देवी पत्नी विजय चौहान ने थाने मे तहरीर में बताया कि 19 जुलाई 2026 को करीब 3:30 बजे वह परिवार के साथ घर पर बैठी थी। तभी गांव के ही सुनील पुत्र हीरालाल, समीर पुत्र संतोष, राजकुमार, अशोक कुमार और शिवपूजन पुत्र शंकर चौहान लाठी, डंडा और लोहे की सरिया लेकर उनके घर पहुंचे।तहरीर के अनुसार सभी आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए सुमन देवी और उनकी गर्भवती बेटी अनीमा पर हमला बोल दिया। हमले में सुमन देवी को गंभीर चोटें आईं, वहीं आरोपियों ने गर्भवती बेटी के पेट पर भी वार किया जिससे उसे तेज दर्द हो रहा है। शोर सुनकर बेटे सुजीत बीच-बचाव करने आया तो आरोपियों ने उसे भी बुरी तरह पीटा। सुमन देवी का आरोप है कि हमला करने के बाद आरोपी घर में तोड़-फोड़ कर चले गए और धमकी दी कि 2 दिन के अंदर पूरे परिवार को गोली मार देंगे। 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने सुमन देवी की तहरीर के आधार पर आरोपी सुनील, समीर, राजकुमार, अशोक और शिवपूजन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।

0 Comments