स्कार्पियो ने ऑटो को मारी टक्कर, एक की मौत 6 घायल

     श्री अवध डाटकाम   9839627223

नानपारा/बहराइच :--  स्कार्पियो ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी जिससे एक की मौत हो गई और 6 घायल हो गए पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली नानपारा क्षेत्र के अमरिया गांव के पास सोमवार को सुबह स्कार्पियो ने एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी ऑटो में सवार एक की मौत हो गई और 6 घायल हो गए सूचना पाकर नानपारा पुलिस मौके पर पहुंची शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अन्य घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। ऑटो में सवार यह सभी लखीमपुर खीरी के पलिया कला के रहने वाले हैं यह सभी श्रावस्ती में मजदूरी का काम करके वापस घर जा रहे थे। यह सभी ऑटो से नानपारा तक पहुंचने के बाद बस द्वारा अपने घर को जाने वाले थे। कोतवाली नानपारा प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह ने बताया कि एक ऑटो में लगभग 11 लोग सवार थे स्कॉर्पियो की टक्कर से एक की मौत हो गई है अन्य छह लोग घायल हो गए हैं जिनको इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है व मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दोनों वाहन पुलिस के कब्जे में हैं लेकिन चालक फरार हो गया है।

Post a Comment

0 Comments