रिपोर्ट -दिलीप सिंह
गोण्डा :-- जिले के खरगूपुर थाना क्षेत्र के एक घर में हुई अजीबोगरीब चोरी का पुलिस ने कुछ ही घंटों में खुलासा कर दिया। जिसमें चोरी किसी बाहरी गिरोह ने नहीं, बल्कि घर की महिला ने अपने रिश्तेदार और प्रेमी के साथ मिलकर कराई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण, ₹50 हजार नकद और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक विशुनापुर बाजार निवासी लवकुश ने घर में चोरी की सूचना दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान वादी की पत्नी पूनम कसौधन की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। महिला पुलिसकर्मी द्वारा अलग से पूछताछ करने पर उसने पूरी साजिश का खुलासा कर दिया।
पूछताछ में पता चला कि पूनम और उसके रिश्तेदार विकास कसौधन के बीच प्रेम संबंध थे। दोनों साथ भागना चाहते थे और इसके लिए धन जुटाने की नीयत से घर में रखे जेवर, नकदी और मोबाइल फोन चोरी करने की योजना बनाई। वारदात के बाद पूनम ने कमरे का सामान बिखेर दिया और बेहोश होने का नाटक कर परिजनों को झूठी कहानी सुनाई कि 9–10 अज्ञात चोर घर में घुस आए थे।
पुलिस ने पूनम की निशानदेही पर विकास कसौधन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण, ₹50 हजार नकद और दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद कर लिए। दोनों आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया गया।

0 Comments