शिक्षक को मातृ शोक, अंतिम दर्शन को उमड़े लोग

 


       श्री अवध डाटकाम   9839627223

सुजानगंज/जौनपुर :-  स्थानीय क्षेत्र के रतनपुर गांव निवासी शिक्षक प्रदीप पांडेय की माता प्रभावती देवी का 93 वर्ष की आयु में मंगलवार को निधन हो गया जिसकी खबर मिलते ही आसपास के लोग साथ गणमान्य लोग की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने अंतिम दर्शन करते हुए नम आंखों से विदाई दी।

प्रदीप पाण्डेय क्षेत्र के सरोज विद्याशंकर कन्या इण्टर कालेज सुजानगंज में अंग्रेजी के प्रवक्ता पद पर कार्यरत हैं। परिवार के अनुसार श्रीमती प्रभावती देवी काफी समय से अस्वस्थ चल रही थीं। स्व. प्रभावती देवी का अंतिम संस्कार प्रयागराज के छतनाग घाट पर विधि-विधान से किया गया। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में ग्रामीण, शिक्षक साथी और रिश्तेदार शामिल हुए। शिक्षक प्रदीप पांडेय ने बताया कि मां का जाना परिवार के लिए अपूर्णीय क्षति है।

Post a Comment

0 Comments