सड़क पर नीलगाय से टकराईं बाइक, शिक्षक की मौत पत्नी घायल

 

          श्री अवध डाटकाम   9839627223

जौनपुर :- जिले के बक्शा थाना क्षेत्र के बोधापुर जौनपुर प्रयागराज मार्ग पर उस समय एक बड़ा हादसा हो गया जब अपनी पत्नी को दवा दिलाने के लिए जौनपुर जिले मुख्यालय जाते जौनपुर प्रयागराज मार्ग पर नीलगाय के झुंड से बाइक टकरा गई जिसमें बाइक सवार शिक्षक की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी घायल हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार तेजी बाजार थाना क्षेत्र के आयर गांव निवासी बृजेश कुमार उपाध्याय उर्फ सन्तोष जो बड़ेरी इंटर कालेज में शिक्षक पद पर कार्यरत थे। मंगलवार को विद्यालय से जल्दी वापस आ गए और अपनी पत्नी को दवा दिलाने के लिए बाइक से जौनपुर जा रहे थे तभी बोधापुर में नीलगाय का एक झुंड सड़क पर आ गया जिसकी चपेट में आ कर दोनों घायल हो गए। लोगों की सक्रियता से दोनों को जिले एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने सन्तोष की स्थिति गंभीर देखते हुए बीएचयू रेफर कर दिया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया।



Post a Comment

0 Comments