। श्री अवध डाटकाम 9839627223
सुजानगंज /जौनपुर :-- स्थानीय थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर (बरई का पुरा) गांव में शनिवार को सर्प दंश से एक 60 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी नन्हका देवी (60) पत्नी राम आधार पटेल शनिवार को घर से कुछ दूरी पर स्थित पंपिंग सेट के कमरे में रखी सरसों निकाल रही थीं। इसी दौरान वहां मौजूद एक जहरीले सांप ने उनके हाथ में डस लिया। सर्पदंश के बाद महिला ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज ले गए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।
महिला की हालत गंभीर देख परिजन उन्हें बेहतर उपचार की उम्मीद में मछलीशहर स्थित एक निजी नर्सिंग होम भी ले गए, लेकिन वहां से भी चिकित्सकों ने रेफर कर दिया और महिला ने जिला अस्पताल जाते समय रास्ते में दम तोड दिया।
महिला की मौत की खबर गांव पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में बड़ी संख्या में ग्रामीण और शुभचिंतक परिवार को सांत्वना देने के लिए जुटे रहे।

0 Comments