सुजानगंज/जौनपुर :-- सुजानगंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 199 ग्राम मादक पदार्थ (हेरोइन) कीमत (करीब 40 लाख रुपये) के साथ 02 अन्तर प्रांतीय अभियुक्त गिरफ्तार किया है तथा उनके कब्जे से 02 मोबाइल, 02 पर्स, 02 आधार कार्ड तथा 1050 रूपए नकद बरामद किया है।
मिली जानकारी के अनुसार 20.07.2026 को थानाध्यक्ष अमित कुमार पाण्डेय मय हमराह के जरिया मुखबिर सुचना के आधार पर सई नदी पुल के पास ग्राम बखोपुर में रात्री समय करीब 1.50 बजे 02 अन्तर प्रान्तीय मादक पदार्थ (हेरोइन) तस्करो को पकड़ा गया जिनके कब्जे से कुल 199 ग्राम मादक पदार्थ (हेरोइन) बरामद हुआ । जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत करीब 40 लाख रुपया है । पुलिस ने गिरफ्तार तस्करों पर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया है।
गिरफ्तार तस्करों मो सर्फुद्दीन राईनी( 36 वर्ष ) पुत्र मो सुभान निवासी स्टूवरगंज वार्ड नं 07 थाना मोहनियां जिला कैमूर भभुआ, बिहार तथा वाजिद अली(19 वर्ष ) पुत्र मरहूम आबिद हुसैन निवासी स्टूवरगंज वार्ड नं 07 थाना मोहनियां जिला कैमूर भभुआ,बिहार अन्य पता सदर चौक वार्ड नं 34 थाना देहरी जिला रोहतास ,बिहार है। बताते हैं कि अभियुक्तगण बिहार से मादक पदार्थ हेरोइन लेकर आते है तथा रेलवे स्टेशन ,बस स्टैण्ड इत्यादि स्थानों पर जहां पर नशे के आदी लोग आसानी से मिल जाते है छोटे छोटे पैकेट में मादक पदार्थ(हेरोइन) फुटकर बेच देते है ।यह गिरोह उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों मे सक्रिय था।

0 Comments