सुजानगंज पुलिस ने अलग-अलग गांवों से 19 लोगों को किया गिरफ्तार

     श्री अवध डाटकाम 9839427223

सुजानगंज /जौनपुर :-- शुक्रवार को थाना सुजानगंज क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से शांतिभंग के आरोप में लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के ग्राम विकैपुर में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी के मामले में सुजानगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार, ग्राम विकैपुर में रास्ते के विवाद को लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए अलग-अलग तहरीर दी थी। इस आधार पर थाना सुजानगंज में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की आवश्यक धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं उ. नि. मनोज सिंह व कांस्टेबल विकेश चौहान व रामकुमार यादव ने मौके की गंभीरता को देखते हुए प्रथम पक्ष के रामआसरे निषाद, राजेश कुमार निषाद, निलेश निषाद, दिलीप निषाद, मालती देवी, सुग्गी देवी और पूजा तथा द्वितीय पक्ष के लालचन्द्र निषाद, प्रमिला, दिनेश निषाद, संजय निषाद, मोहित और रोशनी को गिरफ्तार कर लिए। वहीं शुक्रवार को ही सुजानगंज थाने के मे तैनात उ. नि. सुभाषचन्द्र द्विवेदी, कांस्टेबल कमलेश यादव एवं कांस्टेबल अमरनाथ तिवारी द्वारा शांति भंग की आशंका के मद्देनज़र छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में सकापुर निवासी अमर पाण्डेय, बृहस्पति पाण्डेय, देवकीनन्दन पाण्डेय, विकास पाण्डेय तथा खतिरहा निवासी संतोष कुमार यादव और संदीप कुमार शामिल हैं। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष सुजानगंज अमित पांडेय ने बताया कि उक्त आरोपियों की गिरफ्तारी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया तथा आने वाले समय में क्षेत्र में अपराध तथा अपराधियों के रोकथाम के लिए यह गिरफ्तारी अभियान चलता रहेगा। तथा क्षेत्र में किसी भी प्रकार कि अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments