श्री अवध डाटकाम 9839627223
रिपोर्ट - दिलीप सिंह
गोण्डा :- जिले के इटियाथोक थाना पुलिस ने पत्नी से मारपीट और अवैध तमंचे से धमकाने के आरोप में 315 बोर के एक तमंचा के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के लिए चालान न्यायालय भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार 9 जुलाई को एक महिला ने यूपी-112 पर सूचना देकर बताया कि उसका पति बृजेश पांडेय निवासी भवनियापुर पारासराय उसके साथ मारपीट कर रहा है और हाथ में कट्टा लेकर जान से मारने की धमकी दे रहा है। भयभीत महिला जान बचाने के लिए गन्ने के खेत में छिप गई थी। सूचना पर पहुंची पीआरबी टीम ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया।

0 Comments