श्री अवध डाटकाम      9839627223

रिपोर्ट - मिथिलेश जायसवाल 

बहराइच। अवध वाटिका साहित्य संस्थान बहराइच के संस्थापक अध्यक्ष पीके प्रचंड व सचिव तिलक राम अजनबी ने  संस्था की ओर से जनपद बहराइच के गौरव शिक्षाविद, साहित्य सृजक, कर्मठ व ईमानदार तथा अपने छात्रों के उज्जवल भविष्य के प्रति समर्पित सर्वोदय इंटर कालेज मिहींपुरवा के पूर्व प्राचार्य शत्रुघ्न लाल श्रीवास्तव को जो इस समय 90 वर्ष पार कर चुके हैं, चलने फिरने में भी असमर्थ हैं उनके बड़े बेटे सुभाषित श्रीवास्तव अकिंचन व बहू की उपस्थिति में उनके आवास पर पहुंच कर उन्हें अंगवस्त्र, प्रतीक चिन्ह ,प्रशस्ति पत्र व आम्र फल प्रदान करके सम्मानित किया। तत्पश्चात शत्रुघ्न लाल श्रीवास्तव जी के आदेश पर उनके समक्ष अपनी अपनी रचना की  प्रस्तुति दी। संस्था के अध्यक्ष व हास्य कवि पीके प्रचंड ने कहा यह हमारे लिए अत्यंत खुशी की बात है कि मुझे वरिष्ठ शिक्षाविद व साहित्यकार को सम्मानित करने का अवसर मिला है। तिलक राम अजनबी ने उनके स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उनका आशीर्वाद लिया।