श्री अवध डाटकाम 9839627223
सुजानगंज/ जौनपुर :-- स्थानीय पुलिस टीम द्वारा ग्राम छिमिया में क्लीनिक पर पथराव करने व गाली गलौज कर मारने पीटने तथा जान से मारने की धमकी देने वाले 04 आरोपियों को कर चालान न्यायालय भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 20.09.2026 को विजय चौबे पुत्र स्व सांवला प्रसाद चौबे ग्राम नरहरपुर थाना सुजानगंज जौनपुर द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि दिनांक 19.09.2026 को शाम लगभग 7.30 बजे मेरे क्लीनिक पर कुछ लोग गोलबंद होकर अन्धाधुन्ध पत्थर बाजी करने लगे जिससे मेरे क्लीनिक मे लगा काँच टूट गया मुझे भी कुछ चोंट आई। मै और मेरे क्लीनिक पर बैठे लोग दहशत मे आ गए । यह सभी लोग गंदी गंदी गालीयाँ देते हुए दुबारा आकार जान से मारने की धमकी दिये तथा अगल बगल के लोगों को इकट्ठा होता देखकर मोटरसाइकिल से भाग गए।
सुजानगंज पुलिस टीम ने पंजीकृत मु अ सं 329/2026 धारा 191(2),115(2),352,351(2),324(4) में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों क्रमशः 1.शैलेष कुमार चौबे उर्फ वीरू चौबे पुत्र गजराज चौबे उम्र करीब 19 वर्ष निवासी ग्राम सुल्तानपुर थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर 2.प्रवेश चौबे पुत्र वीरेन्द्र चौबे उम्र करीब 26 वर्ष निवासी ग्राम नरहरपुर थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर 3.अनुज दूबे पुत्र आनंद दूबे उम्र करीब 21 वर्ष निवासी ग्राम भटौली थाना तेजीबाजार जनपद जौनपुर 4.मनीष चौबे पुत्र अनिल चौबे उम्र करीब 20 वर्ष निवासी ग्राम बरहूपुर थाना महराजगंज जनपद जौनपुर को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के लिए मा न्यायालय के समक्ष भेज दिया।

0 Comments