श्री अवध डाटकाम       9839627223

सुजानगंज/जौनपुर :-  स्थानीय क्षेत्र के बालवरगंज निवासी संतोष गुप्ता की पत्नी व भाजपा कार्यकर्ता धीरज गुप्ता की माता प्रेम लता का बुधवार रात असामयिक निधन हो गया जिसकी सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

मिली जानकारी के अनुसार प्रेमलता काफी समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके निधन का समाचार मिलते ही बृहस्पतिवार सुबह से ही घर पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया। दोपहर बाद उनकी शवयात्रा बालवरगंज से निकाली गई, जिसमें भारी संख्या में क्षेत्रीय लोग, भाजपा कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। सभी ने दिवंगत आत्मा के अंतिम दर्शन कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

शवयात्रा प्रयागराज के प्रसिद्ध छतनाग घाट पर पहुंची, जहां पूरे विधि-विधान के साथ उनका दाह संस्कार किया गया। जहां उनके पति संतोष गुप्ता ने मुखाग्नि दी।