सुजानगंज/जौनपुर :- स्थानीय पुलिस टीम ने मोतीलाल चौराहा ग्राम छदान में गाली देते हुए कट्टा से मारने की धमकी देने वाले 01 आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई के लिए चालान न्यायालय भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 30.06.2026 को रमाशंकर पटेल पुत्र छोटेलाल निवासी ग्राम जलालपुर थाना-सुजानगंज जौनपुर ने थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि कृष्ण कुमार पटेल पुत्र जीतलाल और हवलदार पुत्र आशाराम दिनांक 29/06/26 को करीब 2 बजे दिन में मोतीलाल चौराहे पर भद्दी -भद्दी गाली देते हुए कट्टा से जान से मारने की धमकी देने लगे जिसके बाद मै वहा से हटा गया । जिसके सम्बन्ध थाना स्थानीय पर मु अ सं 227/2026 धारा 352,351(2) बीएनएस पंजीकृत कर आज दिनांक 02.07.2026 को आरोपी कृष्ण कुमार पटेल पुत्र जीतलाल उम्र करीब 23 वर्ष निवासी ग्राम छदान थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर को गिरफ्तार विधिक कार्यवाही के लिए माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा गया।
कुँवर अनुपम सिंह, पुलिस अधीक्षक ज
*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 30.06.2026 को रमाशंकर पटेल पुत्र छोटेलाल निवासी ग्राम जलालपुर थाना-सुजानगंज जौनपुर द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि कृष्ण कुमार पटेल पुत्र जीतलाल और हवलदार पुत्र आशाराम दिनाँक-29/06/26 को करीब 2 बजे दिन में मोतीलाल चौराहे पर भददी -भददी गाली देते हुए कट्टा से जान से मारने की धमकी दिये अगर मै वहा से हटा नही होता तो जान से मार देते आज के कर 1 महीने पहले भी हमे मारे पीटे थे ।उसकी रिकार्डिग मेरे पास है। जिसके सम्बन्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 227/2026 धारा 352,351(2) बीएनएस पंजीकृत कर आज दिनांक 02.07.2026 को अभियुक्त कृष्ण कुमार पटेल पुत्र जीतलाल उम्र करीब 23 वर्ष निवासी ग्राम छदान थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर को गिरफ्तार विधिक कार्यवाही हेतू मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा गया
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम*
1. कृष्ण कुमार पटेल पुत्र जीतलाल उम्र करीब 23 वर्ष निवासी ग्राम छदान थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर
*गिरफ्तारी करने वाली टीम का विवरण-*
1.उ0नि0 सुभाषचन्द्र द्विवेदी थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर
2. का0 गयाप्रसाद पटेल थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर
3. का0 रवि गुप्ता थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर

0 Comments