छत्तीसगढ़ में अटल जी के नाम पर 14 लाख में घोटाला, बारिष में उड़ गया तांबे का नकली रंग

 

         श्री अवध डाटकाम    9839627223

छत्तीसगढ़ :-- देश में इस समय भ्रष्टाचार की मानों बाढ़ सी आ गई है।इसी बाढ़ ने भाजपा शासित राज्य छत्तीसगढ़ में अटल जी की 14 लाख की तांबे की मूर्ति का भी रंग उड़ा दी। शुद्धता की गारंटी के साथ लगाई गई तांबे की मूर्ति अब सीमेंट और रेत की नजर आने लगी है।

मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के कोरवा जिले के कटघोरा में स्थित अटल परिसर में कटघोरा नगर पालिका द्वारा 14 लाख रुपए की लागत से पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी की मूर्ति स्थापित की गई। अटल जी की इस मूर्ति को शुद्ध तांबे की मूर्ति बताया गया। लेकिन मौसम की पहली वर्षांत में ही तांबे की मूर्ति की कलई खुल गई। मूर्ति के ऊपर लगा तांबे का रंग उड़ गया और मूर्ति से सीमेंट और रेत बाहर दिखने गला। इस घटना को देखते हुए विपक्ष ने सरकार पर तमाम आरोप लगाते हुए कहा कि जब भाजपा अटल जैसे देशभक्त के नाम पर घोटाला करके अटल जी की आत्मा को ठेस पहुंचाने का काम किया है।

इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ने कड़ी नाराज़गी जताते हुए कहा कि इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। लोग कटघोरा नगर पालिका अध्यक्ष राज जायसवाल की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। अब देखना होगा कि इस बारिश से उड़े अटल जी की मूर्ति का रंग कितने नेता और अधिकारियों के चेहरे का रंग उड़ाता है। फिलहाल विपक्षियों की मानें तो भाजपा मामले की अति शीघ्र लीपापोती कर सभी दोषियों को बाइज्जत बरी कर देंगी।


Post a Comment

0 Comments