श्री अवध डाटकाम  9839627223

रिपोर्ट - प्रभात सिंह 

बरसठी  / जौनपुर  :--  स्थानीय थाना क्षेत्र के चतुर्भुजपुर गांव की एक महिला ने अपने पति दिनेश पटेल, जेठ राकेश पटेल, सास लालदेई, व जेठानी सुनीता देवी, निवासीगण ग्राम कबिरामपुर थाना बड़ागांव जिला वाराणसी पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने व योजना बद्ध तरीके से सूरत बुलाकर वहां उसे अकेले छोड़कर आने व पेट में पल रहे बच्चे की भ्रूण हत्या करने का आरोप लगाया है। उक्त गांव निवासी बबीता देवी पुत्री उदय राज पटेल ने पुलिस को दिए अपने तहरीर में बताया कि उसकी शादी 6 वर्ष पूर्व दिनेश पटेल पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र पटेल निवासी कबिरामपुर थाना बड़ागांव वाराणसी के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ धूमधाम से हुई थी। शादी में ₹200000 नगद मोटरसाइकिल,सोने की चेन, सोने की अंगूठी, फ्रिज कूलर व अन्य दहेज के समान दहेज के रूप में ससुराल पक्ष वालों को दिया गया था । आरोप है की शादी के बाद ससुराल वालों द्वारा उससे और भी पैसे की मांग की जाती रही  जिसके लिए उसे कई प्रकार से प्रताड़ित किया गया । महिला ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए तहरीर में बताया कि उसे योजना बद्ध तरीके से सूरत बुलाकर वहां अनजान शहर में अकेले छोड़ दिया गया तथा उसके पेट में पल रहे बच्चे की परिवार के लोगों द्वारा जबरन दवा खिलाकर भ्रूण हत्या की गई ।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति दिनेश पटेल,जेठ राकेश पटेल ,सास लालदेई,व जेठानी सुनीता पर बीएनएस की धारा 85 ,89, 115 (2) ,316 (2), 352 तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत प्राथमिक की दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।