श्री अवध डाटकाम 9839627223
सुजानगंज / जौनपुर :- स्थानीय क्षेत्र के मोहरियांव गांव निवासी पंडित रविन्द्र नाथ तिवारी के पुत्र निशांत तिवारी का चयन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) में कृषि प्राविधिक सहायक पद पर हुआ है। इस खबर से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
निशांत लगभग पांच से छह वर्षों से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल हो रहे थे, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पा रही थी। चयन परिणाम आने पर निशांत ने जब अपने माता-पिता को यह सूचना दी, तो उनकी मां की आंखों में खुशी के आंसू आ गए और उन्होंने बेटे को गले लगा लिया। छह वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद मिली इस सफलता से पूरे परिवार में हर्ष का माहौल है।
निशांत ने अपनी प्राथमिक शिक्षा गांव से पूरी की थी। इसके बाद वे प्रयागराज चले गए और वहीं रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। अब उनका चयन कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक के पद पर हुआ है।
निशांत के पिता बिहार में अध्यापक हैं, जबकि उनकी माता गृहणी हैं। उनके बड़े चाचा भी अध्यापक हैं। चयन की सूचना मिलते ही गांव और क्षेत्र के लोगों ने सोशल मीडिया, मोबाइल फोन और उनके पैतृक आवास पर पहुंचकर निशांत को बधाई दी। बधाई देने वालों में अधिवक्ता संतोष तिवारी सोनू और मणि शंकर यादव सहित कई ग्रामीण शामिल थे।

0 Comments