तेंदुए के हमले से युवक घायल सीएचसी में भर्ती

                श्री अवध डाटकाम 9839627223


मोतीपुर / बहराइच :- जिले में कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के रेंज मोतीपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत चंदनपुर गांव में सुबह खेत देखने जाते समय तेंदुआ के हमले से एक युवक घायल हो गया।चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया।

मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी अख्तर  सुबह खेत को जा रहे थे इसी बीच सड़क किनारे गन्ने के खेत में पहले से ही घात लगाकर बैठे तेंदुए ने अचानक उस पर हमला कर दिया। युवक  की चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े तब जाकर तेंदुआ युवक को छोड़कर गन्ना के खेत में चला गया। घायल युवक को परिजनों ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिहींपुरवा पहुंचाया जहां पर उसका इलाज हो रहा है। दिन में तेंदुए द्वारा किए गए हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।इस संबंध में डीएफओ अपूर्व दीक्षित ने बताया कि तेंदुए के हमले की जानकारी मिली है क्षेत्र में गस्त बढ़ा दी गई है।

Post a Comment

0 Comments