चोरी की 5 बाइक के साथ शातिर चोर गिरफ्तार

श्री अवध डाटकाम  9839627223

रिपोर्ट - अबू शहमा 

फखरपुर / बहराइच :-- जिले में थाना फखरपुर पुलिस को वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी की पांच मोटरसाइकिल के साथ एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त व चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर की सूचना पर कैदबाग बनगया के पास घेराबंदी कर अमित कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी अगनापारा, थाना फखरपुर को चोरी की हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक के साथ पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने 4 अन्य मोटरसाइकिलें भी चोरी कर अलग-अलग स्थानों पर छिपा रखी हैं। अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की 4 और बाइकें बरामद कर लीं। इस तरह पुलिस ने कुल 5 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।


गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक रामकेश,अजीत त्रिपाठी, हे0का0 अमर सिंह,

हे0का0 दीलीप यादव, का0 बालेश्वर,का0 विकास यादव , कां0 अनिल यादव,कां0 धीरेन्र सिंह रहे।

Post a Comment

0 Comments