जन-चौपाल में ग्रामीणों ने गिनाई पेंशन से लेकर खेत बचाओ तक की समस्याएं

 

          श्री अवध डाटकाम  9839627223

 मौके पर कई प्रार्थना पत्र निस्तारित--

सुजानगंज/जौनपुर  :-- क्षेत्र के ग्राम पंचायत नाहरमऊ के प्राथमिक विद्यालय परिसर में पंचायती राज विभाग के निर्देश पर गुरुवार को जन-चौपाल का आयोजन हुआ। समस्या वहीं, समाधान वहीं के तहत हुई चौपाल में ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, लेखपाल के साथ कृषि निदेशक विजयराज पटेल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

जन चौपाल में ग्रामीणों ने पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय निर्माण, नाली-खड़ंजा, राशन कार्ड और खेत बचाओ अभियान से जुड़ी शिकायतें अधिकारियों के सामने रखीं। ग्रामीणों की भीड़ देख अधिकारियों ने मौके पर ही कई प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कर दिया। शेष शिकायतों को शासन के पोर्टल पर दर्ज कर समयबद्ध निपटारे का आश्वासन दिया गया।

  चौपाल में कृषि निदेशक विजयराज पटेल, रुपेश सिंह, सत्यभान सिंह, सौरभ सिंह, नंदकिशोर, मनोज कुमार, सुनील वर्मा, आशीष मौर्य, करमचंद्र मौर्य, संतराम, ग्राम प्रधान, हरिशंकर उपाध्याय, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments