तालाब में गिरा ट्रैक्टर, चालक की मौत

          श्री अवध डाटकाम    9839627223

रिपोर्ट - विजय बाजपेयी

नानपारा/बहराइच :- जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात तालाब में एक ट्रैक्टर पलट गया जिससे इस दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार पहलवान पुरवा चौक साहार निवासी संजय यादव पुत्र राधेश्याम यादव ने पुलिस को सूचना दी कि उनका भाई मयंकर यादव 28 वर्ष अपना आइशर 551 ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर अरनवा स्थित सीमेंट-मौरंग की दुकान से घर चौक साहार लौट रहा था। रात्रि करीब 2:30 बजे ग्राम तेलियनपुरवा के पास सड़क किनारे स्थित तालाब के समीप ट्रैक्टर अचानक फिसल कर पलट गया। हादसे में चालक मयंकर यादव ट्रैक्टर के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने पर खैरीघाट थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। विधिक कार्यवाही पूरी की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments