शिक्षा सहयोग समिति ट्रस्ट ने बाल प्रेरणा गोष्ठी में स्कूल बैग किया वितरित

          श्री अवध डाटकाम  9839627223

रिपोर्ट - प्रभात सिंह 

बरसठी / जौनपुर :-- क्षेत्र के बसहरा (पांडेयपुर) गांव में शिक्षा सहयोग समिति ट्रस्ट की ओर से बाल प्रेरणा गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में बच्चों को शिक्षा, अनुशासन और अच्छे संस्कारों के महत्व की जानकारी देते हुए जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर जरूरतमंद बच्चों को स्कूल बैग वितरित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए समिति के संस्थापक संतोष कुमार पांडेय (व्यास जी) ने कहा कि शिक्षा केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि बेहतर समाज और सशक्त राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को पढ़ाई के साथ अच्छे संस्कारों को भी अपनाना चाहिए। समिति का प्रयास है कि आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शिक्षा से जोड़ने में हर संभव सहयोग किया जाए। डॉ. पंकज ने कहा कि आज के बच्चे ही कल के देश के भविष्य हैं। उन्हें मोबाइल और अन्य व्यसनों से दूर रहकर पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों से भी बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रशांत मिश्रा, अनमोल मिश्रा, सूरज पांडेय, दीनानाथ पांडेय, रणधीर, पिंटू सहित समिति के पदाधिकारी, अभिभावक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments